फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Goodbye prayers will not be held in public places

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं अदा की जाएगी अलविदा की नमाज

Thu, 28 Apr 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Goodbye prayers will not be held in public places
फोटो-25- मुस्लिम धर्मगुरु के साथ बैठक करते एडिशनल एसपी - फोटो : HARDOI
शाहाबाद/संडीला। अलविदा की नमाज को लेकर शाहाबाद व संडीला कोतवाली मेें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुुरुओं के साथ बैठक की। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर अलविदा की नमाज न अदा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली परिसर में एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने कहा कि अलविदा की नमाज सार्वजनिक स्थल पर अदा नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सीमित आवाज में केवल एक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सुअर पालकों को नोटिस जारी कर ईद के दिन उन्हें बाड़े में रखने की ताकीद दें। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विशाल यादव व कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में जामा मस्जिद के इमाम सैयद मकसूद हुसैन रईस वारसी, मोहम्मद अहमद, जहीर हुसैन, तारिक हुसैन मौजूद रहे।
इधर संडीला कोतवाली में एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह व सीओ महावीर सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में अलविदा की नमाज सड़क व आदि स्थानों पर नहीं अदा करने की बात कही।

सीओ ने अलविदा की नमाज के दिन अन्य धर्मों के जुलूूस व शोभायात्रा बिना अनुमति नहीं निकाली जाएगी। एसडीएम ने नगर पालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह, हसन मक्की, सुनील अस्थाना, मौलाना दाउद कासमी, मुफ्ती मोहम्मद यामीन कासमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed