{"_id":"625eaf8392749e2e322ed542","slug":"hardoi-news-girl-s-body-found-hanging-hardoi-news-knp6919884112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का फांसी पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का फांसी पर लटका मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में युवती का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। उसकी शादी तय थी, अगले महीने उसकी बरात आनी थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है।
क्षेत्र के कोईलहा गांव निवासी अमर पाल की पुत्री रेखा (18) का शव मंगलवार को कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के पिता अमर पाल ने बताया कि रेखा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी सुरसा थाने के मोहकमपुरवा गांव में तय हुई थी। 11 मई को उसकी बारात आनी थी।
विज्ञापन
देहात कोतवाली प्रभारी गंगेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।