फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Five country-made pistols and magazines recovered, inter-state smugglers arrested

पांच देशी पिस्टल व मैगजीनें बरामद,अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Five country-made pistols and magazines recovered, inter-state smugglers arrested
फोटो-28- पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
कछौना (हरदोई)। लखनऊ एसटीएफ और कछौना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात घेराबंदी करके अंतरराज्यीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से पांच देसी पिस्टलें व कई मैगजीन मिली हैं। पुलिस का दावा है कि वह मध्य प्रदेश से पिस्टलें लाकर लखनऊ व आसपास के जनपदों में सप्लाई करता था।
प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि लखनऊ एसटीफ को अंतरराज्यीय तस्कर के असलहा की खेप लेकर आने की सूचना मिली थी। एसटीएफ के निरीक्षक दिलीप कुुमार टीम के साथ संडीला स्थित औद्योगिक क्षेत्र के पास मुस्तैद थे।
विज्ञापन

एसटीएफ ने तस्कर के कछौना कोतवाली क्षेत्र के मतुआ मोड़ के पास होने की सूचना मिली। इस पर मैं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा। एसटीएफ के साथ घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से पांच देसी पिस्टल, 10 मैगजीन मिलीं। पूछताछ में उसने अपना नाम रामप्रताप सिंह निवासी लारपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ बताया।
उसने बताया कि वह मध्यप्रदेश के खरगौन से देसी पिस्टल लाकर लखनऊ व आसपास के जनपदों में बेंचता था।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलिया, मऊ, गाजीपुर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट व गैंगेस्टर समेत 10 मामले दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करके उसे जेल भेज दिया गया है।
ऐसे बना अंतरराज्यीय असलहा तस्कर
पूछताछ में आरोपी ने बताया वर्ष 2017 में वह एक मामले में देवरिया कारागार में बंद था। जहां पर उसकी मुलाकात राजेश नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। उसके माध्यम से लड्डू, शीतल निवासी उज्जैन के संपर्क में आया।

दोनों ने उसकी मुलाकात मध्यप्रदेश के खरगौन निवासी सरदार नाम के एक व्यक्ति से कराई थी। सरदार के माध्यम से 12 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर लखनऊ, हरदोई, कानपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ में 25 से 30 हजार रुपये में बेचता था। वह बलिया निवासी विनोद वर्मा को पिस्टल देने जाते समय पहली बार पकड़ा गया था।

फोटो-29- बरामद पिस्टल

फोटो-29- बरामद पिस्टल- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed