फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Fight between head union block president and tractor driver

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व ट्रैक्टर चालक में मारपीट

Wed, 13 Apr 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Fight between head union block president and tractor driver
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के रमदानकुंई गांव में लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से टोकने पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष व ट्रैक्टर चालक में विवाद हो गया। जिसमें चालक ने प्रधान संघ अध्यक्ष को पीट दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पीट दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्राम रमदानकुंई निवासी अविनाश त्यागी (45) प्रधान हैं। वह प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष भी हैं। मंगलवार की शाम वह बोलेरो से कहीं जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास कुलदीप यादव तेजी से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने पर अविनाश ने उसे टोक दिया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। मामले में कुलदीप ने अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रधान के घर पर धावा बोल दिया।

विरोध करनेे पर प्रधान के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद प्रधान के परिजनों ने कुलदीप की पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों ने कुलदीप को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed