फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Farmers' wheat will be bought at 40 centers

मंडी परिसरों से बाहर नहीं आ पा रहे क्रय केन्द्र !

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Farmers' wheat will be bought at 40 centers
हरदोई। जिले में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए डीएम ने पहले चरण में 40 केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। पहली सूची में 25 क्रय केंद्र मंडी परिसरों में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके साथ ही क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय मंडी परिसर में छह, शाहाबाद मंडी परिसर में पांच, पिहानी, सांडी और माधौगंज मंडी परिसर में 4-4, संडीला मंडी परिसर में 2 केंद्र समेत 40 सेंटर खोलने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

किसान अरूण कुमार, अनिल आदि का कहना है कि प्रशासन को गांवों की ओर ध्यान देना चाहिए । समर्थन मूल्य ज्यादा होता है और बाजार भाव कम, जिससे बिचौलियों द्वारा खेल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल थे 119 सेंटर
एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी है। इसके लिए शासन ने गेहूं क्रय केन्द्रों का निर्धारण करने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में जिले में गेहूं क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। पिछले वर्ष 119 सेंटर विभिन्न एजेंसियों के बनाए गए थे। जिनमें 115 सेंटरों के माध्यम से एक लाख 46 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई थी।

किसानों को कराना होगा पंजीकरण
समर्थन मूल्य गेहूं बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसमें नाम, खेत का रकवा आदि विवरण भरा जाएगा।
बोले अधिकारी
शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अधिक से अधिक सेंटर खोलने के लिए क्रय एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। पहली सूची में 40 केंद्र तय हुए है। जल्द ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। मंडी परिसरों को प्राथमिकता वहां पर आने वाले किसानों की संख्या के मद्देनजर दी जाती है। - अनुराग पांडेय, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed