फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Farmer died due to electrocution

करंट लगने से हुई थी किसान की मौत

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Farmer died due to electrocution
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव में गन्ने की फसल की रखवाली करने गए किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में शनिवार को मृतक के भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बूंदापुर गांव निवासी महेंद्र सिंह (50) मंगलवार की शाम खेत में खड़ी गन्ने की फसल की रखवाली करने गया था। बुधवार सुबह उसका शव खेत में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। उसके खेत के पड़ोस में ही एक निजी टयूबबेल लगा था।
विज्ञापन

जिसे कटिया डालकर चलाया जा रहा था। परिजन व पुलिस करंट से मौत होने की बात कह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसान की मौत बिजली का करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई बृजपाल की तहरीर पर गांव के ही विजय, नकुल पर ट्यूबवेल पर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed