फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Eye-handicapped license holder, renewal continues

आंख से दिव्यांग लाइसेंस धारक, होता रहा नवीनीकरण

Tue, 21 Jun 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Eye-handicapped license holder, renewal continues
फोटो-30- आरोपी गफूर - फोटो : HARDOI
हरदोई। एक आंख से दिव्यांग 90 वर्ष बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से अपनी बहू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शस्त्र अनुभाग के नवीनीकरण के खेल की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

मेडिकल में अनफिट बुजुर्ग का लाइसेंस नवीनीकरण होता रहा। वहीं जिम्मेदार इससे अंजान बने रहे। अब पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी गफूर (90) एक आंख से दिव्यांग है। उसे सुनाई भी कम देता है। उसके नाम लाइसेंसी राइफल थी। 15 वर्ष पहले गफूर की एक आंख में माढ़ा आ गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से उसे एक आंख से दिखाता नहीं है। मेडिकल में अनफिट होने के बाद भी उसके शस्त्र लाइसेंस का लगातार नवीनीकरण होता रहा। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2019 में उसने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस के नवीनीकरण के खेल में जिम्मेदार कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। कहना है कि हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पुलिस ने उसकी राइफल जमा कराई थी।
आचार संहिता समाप्त होने के बाद वह थाने से राइफल उठा लाया था। सीओ हरपालपुर अशोक त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 में लाइसेंस के नवीनीकरण कराए जाने की बात सामने आई है। लाइसेंस धारक के दिव्यांग होने व इसके बाद नवीनीकरण कराए जाने आदि के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ोटो-31- घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी

ोटो-31- घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed