फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Diarrhea and fever started increasing in children

बच्चों में बढ़ने लगा डायरिया और बुखार का प्रकोप

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Diarrhea and fever started increasing in children
हरदोई। पिछले कुछ दिन से लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने गला है। इसमें बड़ों की तुलना में बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बालरोग विभाग की ओपीडी में डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपने नौनिहालों के खानपान आदि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से डायरिया व तेज बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। औसतन रोज डायरिया के चार और तेज बुखार के आठ बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन

इसका कारण तापमान का तेजी से बढ़ना है। डॉक्टर ने बताया कि संक्रामक रोग बढ़ने का कारण संक्रमण है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को इन बीमारियों से बचाव के लिए बासी खाना नहीं खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बच्चों में बीमारी का कारण बाटल से दूध पिलाना है। क्योंकि बोतल पर मक्खियां बैठती हैं। प्रयास करें कि बोतल का प्रयोग नहीं करना पड़े, प्रयास करें कि स्टील के बर्तन व चम्मच से ही दूध पिलाएं। पानी की कमी नहीं होने दें, पानी की कमी होने पर ओआरएस का घोल पिलाएं।

दो मरीजों में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिले
सुरसा ब्लाक के कमरौली निवासी अभय वर्मा (5) पुत्र नीरज को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को तेज बुखार आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए।
जहां पर हीट स्ट्रोक के लक्षण मिलने पर डॉक्टर ने अभय को भर्ती कर ब्लड की जांच के लिए सैंपल भेजा है। इसके अलावा बघौली के गोड़ाधार निवासी शोभा देवी (55) को शुक्रवार को तेज बुखार आया था।
परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे, जहां पर हीट स्ट्रोक के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed