फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Dead body of a young man who came to brother-in-law's house was found hanging

बहनोई के घर आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 13 Jun 2022 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Dead body of a young man who came to brother-in-law's house was found hanging
फोटो-03- मौके पर जमा भीड़ - फोटो : HARDOI
माधौगंज। बहनोई के घर आए युवक का शव एक आश्रम के पास पेड़ पर फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शराब के नशे में फांसी लगाकर जान देने की बात कही है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उन्नाव के माखी थाना के गढ़ी गांव निवासी कमलेश उर्फ छेद्दन (30) खेती करता था। उसके बहनोई बहादुर माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतयारपुर में रहते हैं। एक माह पहले कमलेश बहनोई के घर आया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उसका शव गांव के कुछ दूरी पर रुइया मार्ग स्थित एक आश्रम के पास पेड़ मेें रस्सी के फंदे से लटका मिला। आश्रम की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख उसके बहनोई को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे बहनोई ने बताया कि कमलेश शराब का लती था। रविवार रात वह नशे की हालत में फोन पर बात करते हुए घर से निकला था। वह रात भर नहीं लौटा।
मृतक के भाई नीलू ने आरोपों से इंकार किया है। उसने नशे में फांसी लगाकर जान देने की बात कही है। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed