फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Complaint not heard in Kotwali, pleaded with SP

कोतवाली में नहीं सुनी फरियाद,एसपी से लगाई गुहार

Wed, 04 May 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Complaint not heard in Kotwali, pleaded with SP
फोटो-02- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत लेकर आए व्यापारी - फोटो : HARDOI
हरदोई। व्यापारी की बेेटी को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने फरियाद नहीं सुनीं। इससे नाराज व्यापारियों ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुुुहार लगाई।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों को साथ बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देने पहुंचे देहात कोतवाली के महोलिया शिवपार निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बेटी खुशबू की शादी 27 अप्रैल 2018 को हरसिंहापुर निवासी हरिओम के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी में उसने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराली 10 लाख रुपये नकद और कार की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि 25 अप्रैल को ससुरालियों ने बेटी को जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर उसे ससुरालियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और छोड़कर फरार हो गए। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस उन्हें लगातार टकरा रही है।

पीड़ित ने बेटी की हालत देखते हुए एसपी से किसी योग्य अधिकारी को नियुक्त कर उसके बयान दर्ज कराने की मांग की। उनके साथ संगठन के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed