फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Cash and medicines stolen by breaking the shutter of the medical store

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर नगदी व लाखों की दवाएं चोरी

Mon, 11 Apr 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Cash and medicines stolen by breaking the shutter of the medical store
फोटो-07- मेडिकल एजेंसी का टूटा हुआ शटर। - फोटो : HARDOI
संडीला। कस्बे में बरौनी चुंगी स्थित मेडिकल स्टोर का रविवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में रखे 40 हजार रुपये नकद और लाखों की दवाएं उठा ले गए। सुुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में सूचना दी। घटना में दुकानदारों ने पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लुकमान मेडिकल स्टोर संचालक हैं। बरौनी चुंगी पर उनका मेडिकल स्टोर है। रविवार की देर रात वह मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

शटर तोड़कर चोर अंदर पहुंचे और गोलक में रखे 40 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग ढाई लाख रुपये की दवाएं उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा, तो घटना की सूचना लुकमान को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आनन-फानन दुुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed