{"_id":"6284edd339e38128144d40bc","slug":"hardoi-news-buggy-driver-s-body-found-lying-near-railway-line-hardoi-news-knp697393537","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के पास मिला बुग्गी चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के पास मिला बुग्गी चालक का शव
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के दलेल नगर गांव में रेलवे लाइन के पास बुधवार की सुबह बुग्गी चालक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम दलेल नगर निवासी रामभरोसे (45) बुग्गी चलाता था। मंगलवार की शाम से वह लापता था। सुबह गांव से 100 कदम दूर रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।
मृतक के भाई रामपाल ने बताया कि राम भरोसे पत्नी की मौत के बाद से शराब पीने लगा था। उनकी नशे की हालत में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का एक बेटा अनिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।