फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Biker injured in Innova collision

इनोवा की टक्कर से बाइक चालक घायल

Sun, 17 Apr 2022 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Biker injured in Innova collision
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ककरा गांव के पास शनिवार देर शाम इनोवा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो घायल युवक को ट्रैक्टर ट्राली से सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन

बम्हटापुर-चिल्लौर गांव निवासी संतराम (32) शनिवार को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के चतरखा गांव स्थित अपनी भांजी के यहां आया था। शनिवार शाम को वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ककरा गांव के पास सांडी की ओर से आ रही इनोवा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल दर्द से तड़पता रहा पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब पुलिस ने युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया।

यहां भी लगभग एक घंटे घायल के परिजन एंबुलेंस का इंतजार करते रहे पर एंबुलेंस नहीं आई। इस बात पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आखिरकार 102 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed