फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Attempt to rob farmer, two arrested

किसान से लूट का प्रयास, दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Attempt to rob farmer, two arrested
फोटो-29- पुलिस गिरफ्त में लूट के प्रयास के आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट का प्रयास किया था। किसान के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर मंगलवार रात चोरी की योजना बताते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव निवासी रतीराम पाठक (47) रविवार की रात रूपापुर मार्ग स्थित खेतों पर गेहूं की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान रूपापुर की तरफ से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

रतीराम ने शोर मचाया, तो बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर पाली थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पाली रूपापर मार्ग स्थित गैस गोदाम के निकट चोरी की योजना बनाते दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से दो तमंचे, चाबी का गुच्छा, हथौड़ी, आरी नुमा ब्लेड, चोरी के उपकरण और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है।
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम श्याम सिंह निवासी शेखपुर रुस्तमपुर, आलोक निवासी ग्राम कटारन नगला दिवारपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद बताया है। एसओ ने बताया इन बदमाशों ने किसानों से लूट का भी प्रयास किया था। दोनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed