{"_id":"61fa72f909b5ce4e960dde92","slug":"hardoi-news-ambulance-did-not-reach-for-two-hours-delivery-in-tempo-hardoi-news-knp678377298","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस,टेंपो में हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस,टेंपो में हुआ प्रसव
विज्ञापन
फोटो-16- प्रसव के बाद सीएचसी में टेपों से गर्भवती को उतरने परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। ब्लॉक के भुसेहरा गांव में बुधवार की सुबह गर्भवती दर्द से तड़पती रही। फोन करने के दो घंटे बाद तक एंबुलेंस के न आने पर परिजन उसे टेंपो से सीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में टेंपों में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सीएचसी पहुंचाया गया।
क्षेत्र के भुसेहरा गांव निवासी गर्भवती मनोरमा को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उसके पति हरिओम राजपूत ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। सीएचसी पर कोई एंबुलेंस न होने की जानकारी मिली। कंट्रोल रूम लखनऊ से ऑपरेटर ने एंबुलेंस चालक से बात कराई।
जिस पर चालक ने सवायजपुर के पास एंबुलेंस होने की जानकारी
दी। इस दौरान लगभग दो घंटे तक मनोरमा दर्द से कराहती रही। जिसके बाद परिजन मनोरमा को टेंपो से ही लेकर सीएचसी के लिए निकल पड़े। तभी रास्ते में ही महिला ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सागर चौधरी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।