फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,32 arrested for opposing Agneepath scheme

अग्निपथ प्रकरण में गिरफ्तार 32 आरोपियों को भेजा जेल 15-05-10

Tue, 21 Jun 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,32 arrested for opposing Agneepath scheme
हरदोई। पुलिस ने अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें शामिल शहर कोतवाली में दो और बघौली में एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेना में जवानों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लागू अग्निपथ योजना का कुछ लोग विरोध करते हुए अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे थे।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई दिन से पुलिस, एलआईयू और सर्विलांस टीम इसे लेकर सक्रिय थी। टीमों को पता चला कि कुछ लोगों ने व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर जिले के कई थाना क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ रखा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने अमन वर्मा निवासी सखरी थाना सुरसा व डॉ. राहुल वर्मा निवासी वीरू जोड़ थाना हरियावां और बघौली पुलिस ने अभय प्रताप सिंह निवासी लोधी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 153 में मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा शहर में 07, बिलग्राम में 13, सांडी में दो व सात अन्य को गिरफ्तार कर शांतिभंग में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed