{"_id":"5da0cc7b8ebc3e017553bafb","slug":"hardoi-nad-sandila-becomes-first-in-science-exhibition-hardoi-news-knp5190841197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में हरदोई व संडीला रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में हरदोई व संडीला रहा प्रथम
विज्ञापन
संडीला। नगर के मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही दो दिवसीय विज्ञान प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। विज्ञान प्रदर्शनी किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी हरदोई और मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर ओमनगर (संडिला) प्रथम रहे। सरस्वती शिशु मंदिर माधौगंज दूसरे स्थान पर रहा।
सरस्वती विद्या मंदिर विष्णुपुरी ने पत्र वाचन और प्रश्न मंच में पहला स्थान पाया। प्रश्न मंच में मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर ओम नगर ने दूसरा स्थान पाया। वैदिक गणित व संस्कृति प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विष्णुपुरी ने प्रथम व मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर ने दूसरा स्थान पाया। विज्ञान प्रश्न में विष्णुपुरी प्रथम व मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर ओम नगर दूसरे नंबर पर रहा।
प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाली टीमें प्रांत स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रांत कार्य सेवा प्रमुख रजनीश कुमार पाठक मुख्य व सीतापुर संभाग निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन आहूजा, प्रबंधक कमलेश मोगिया समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।