फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Municipality will get garbage collected from every house

हरदोईः पालिका हर घर से कूड़ा उठवाएगी

Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Municipality will get garbage collected from every house
फोटो-12- नगर पालिका बोर्ड की बैठक को सम्बोधित करती अध्यक्ष नसरीन बानो - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। शनिवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें घर-घर कूड़ा उठाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए जल्दी निजी संस्था का चयन होगा। इसके बाद संस्था के कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे। बैठक में सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाए का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुऐ पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि समस्त वार्डों में सड़क, बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की जिम्मेदारी पालिका की है। इसमें सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किए जा रहे है। नगर पालिका सुविधाओं को नागरिकों तक पहुंचाकर अपने दायित्व को पूरा कर रही है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी वार्ड में सफाई का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पालिका के सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रामरतन अम्बेश ने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने में सभी नागरिक सहयोग करें। सड़कों और नालियों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करे।
बैठक में अनस खां, अशद खां, सभासद लक्ष्मी कांत त्रिपाठी, तारिक खां, आशीष अवस्थी, अखिलेश त्रिपाठी, पवन रस्तोगी, बेबी त्रिपाठी, किशन कुमार, किरण देवी, इमरान खां, अजहर मसूद, सरिता गुप्ता, महेंद्र वाल्मीकि, यदुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed