फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with pomp

हरदोईः धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Sun, 09 Oct 2022 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with pomp
हरदोई। महर्षि वाल्मीकि जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। सुबह प्रभात फेरी निकालने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई बस्ती मोहल्ला स्थित आदि कवि गुरु महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर से सुबह प्रभात फेरी निकालने के बाद पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि सभी को महर्षि के जीवन से प्रेरणा लेकर ज्ञान के पथ पर चलना चाहिए। इस मौके पर पूजा अर्चना के साथ हवन किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। मंदिर अध्यक्ष गोपाल वाल्मीकि ने समाज से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति समाज के लोग जागरूक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के महामंत्री पप्पू वाल्मीकि, प्रबंधक नीरज कुमार प्रेमी, उपाध्यक्ष पवन चौटाला, बबलू वाल्मीकि ने वाल्मीकि के जीवन से जुड़े प्रसंग पर प्रकाश डाला। यहां सर्वेश कुमार, बबलू, रामस्वरूप, पचनु वाल्मीकि आदि रहे।
सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व वरिष्ठ नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि ने संस्कृत महाकाव्य रामायण की रचना की।
इस महाकाव्य के माध्यम से समूचे जगत को राम से जोड़ने का कार्य किया। यहां अजयपाल सिंह, धर्मवीर यादव, रियासत खां, अवनीकांत बाजपेई, अमित बाजपेई, सईद अहमद, चमन अली सहित पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय पर पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार महर्षि ने पूरे संसार को संदेश दिया कि सदकार्यों को कर व्यक्ति ब्रह्म के समान पूज्य बन सकता है। यहां जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिलाध्यक्ष साधू सिंह, शहर महासचिव संजय चौधरी आदि रहे।

फोटो-12- कांग्रेस कार्यालय पर जयंती मनाते कांग्रेसी ।

फोटो-12- कांग्रेस कार्यालय पर जयंती मनाते कांग्रेसी ।- फोटो : HARDOI

फोटो-14- सपा कार्यालय पर जंयती मनाते कार्यकर्ता।

फोटो-14- सपा कार्यालय पर जंयती मनाते कार्यकर्ता।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed