फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Madam the air gets polluted in the evening

हरदोईः मैडम शाम को हवा हो जाती दूषित

Sun, 25 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Madam the air gets polluted in the evening
फोटो-41- निरीक्षण करती अपर प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा - फोटो : HARDOI
संडीला। मैडम जी स्कूल के आसपास हवा शाम को समय दूषित हो जाती है। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत होती है। यह बात शनिवार को अपर मुख्य सचिव डिंपल वर्मा से जूनियर हाईस्कूल सोम व कंपोजिट विद्यालय जमसारा के बच्चों ने कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय अपर मुख्य सचिव ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, कायाकल्प के अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं जैसे मल्टिपल हैंडवॉस, रनिंग वाटर सप्लाई के बारे में जानकारी की। इसके साथ ही बच्चों के क्लास रूम में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता को देखी। उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी व्याकरण खुद पढ़ाई।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से बात की। पुष्टाहार के विषय में जानकारी की। पुष्टाहार कम मिलने पर नाराजगी जाहिर की। आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज 53 बच्चों के सापेक्ष 17 बच्चों की उपस्थिति पर भी उन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम गांव औद्योगिक क्षेत्र में होने के कारण क्या असर है? इस विषय में बात की तो बच्चों ने बताया कि शाम के समय हवा में भारीपन महसूस होता है। उसके बाद उन्होंने आईपीएल फैक्टरी का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ से भी वार्ता की। फैक्ट्री के प्रदूषण नियंत्रण के काम को समझा। अग्निशमन व रिसर्च एंड डेवलपमेंट बैंक में जाकर वहां की कार्यप्रणाली देखी। निरीक्षण के समय बीएसए वीपी सिंह खंड, शिक्षा अधिकारी सिमी निगार, प्रधान आलिया, ग्राम शिक्षा अधिकारी समिति सिंह आदि उपस्थित रहे।

वर्जन
मैंने कायाकल्प की जमीनी हकीकत परखी है। बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने यहां प्रदूषण की शिकायत की है। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से जांच के लिए कहा है। - डिंपल वर्मा, अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed