फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five vicious men arrested for robbing a woman in Hardoi

Hardoi: महिला से लूटे जेवर बरामद, पुलिस ने पांच शातिर दबोचे, फार्म हाउस गोलीकांड से भी जुड़े तार

Wed, 19 Oct 2022 07:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 07:53 PM IST
सार

कछौना कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ लूट करने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेवर बेचने के फिराक में थे। यही नहीं, आरोपियों के तार फार्म हाउस गोलीकांड से भी जुड़े हैं।
 

विज्ञापन
Five vicious men arrested for robbing a woman in Hardoi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में 17 अक्तूबर को गढ़ी कमालपुर गांव के पास पति के सिर पर वार करके पत्नी के जेवर लूटने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटे जेवर व घटना में प्रयुक्त तमंचा व बाइक मिली है।

विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गांव राघवपुर निवासी वकील 17 अक्तूबर को अपनी पत्नी रमजानो, साली रेहाना के साथ लखनऊ के रहीमाबाद से एक शादी समारोह से लौट रहा था। कछौना के गढ़ी कमालपुर के पास वह बस से उतरे थे।
विज्ञापन

इस दौरान आए बाइक सवार लुटेरों ने वकील के सिर पर तमंचे की बट मार दी थी। इसके बाद पत्नी रमजानों के जेवर उतार कर फरार हो गए थे। बुधवार को सूचना मिली कि फेस दो को जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में अपना नाम और पता कछौना के मिरजान पुर निवासी रुबीना और राजस्थान के बीकानेर बड़ा बाजार सिंघियों का चौक निवासी यशवंत बताया। उनकी तलाशी के दौरान एक-एक तमंचा, एक जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, पैंडल मिला।

जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने गढ़ी कमालपुर में पति पर हमला कर पत्नी के जेवर लूटने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि वह जेवर लखनऊ बेचने जा रहे थे। इसके लिए बाइक उन्होंने अपने परिचित संडीला मुरादनगर निवासी शुभम तिवारी से मांगी थी।

फार्म हाउस गोलीकांड से जुड़े आरोपियों तार
महिला के जेवर लूटने में प्रयुक्त की गई बाइक 18 अक्तूबर को बेनीगंज में चेकिंग के दौरान पकड़ी थी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें संडीला के मुरादनगर निवासी शुभम, बेहटा गोकुल के रामपुर निवासी संग्राम सिंह, हरियाणा के सोनीपत के सदर थाना के गोहाना निवासी हिमांशु उर्फ निक्की था।

तीनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस मिला था। बेनीगंज में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि बेनीगंज में युवक को गोली मारने के मामले में इन्हीं का हाथ होने के सुराग मिले हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed