फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi loader retracts Two killed, 23 injured

हरदोई में लोडर पलटा, दो की मौत, 23 घायल

Fri, 02 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Fri, 02 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hardoi loader retracts Two killed, 23 injured
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

संडीला (हरदोई)। अमावस्या पर नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ के सोते में स्नान के लिए जा रहे उन्नाव के श्रद्धालुओं से भरा लोडर गुरुवार को संडीला के पास पलट गया। लोडर चालक दबी पत्नी और बच्चों को छोड़कर चालक भाग निकला। हादसे में लोडर चालक की पत्नी समेत दो महिलाओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। ये सभी एक ही खानदान के हैं। घायलों में 17 की हालत गंभीर है। उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के तलवा पिछवाड़ा गांव के एक ही खानदान के 25 लोग गुरुवार को लोडर से नैमिषारण्य जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे संडीला से आगे जाजमऊ गांव के पास तेज रफ्तार लोडर बेकाबू होकर सड़क किनारे उतरने से पलट गया। इससे लोडर में बैठे श्रद्धालु नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक रूपचंद्र भाग निकला।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर पास ही सहायता बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी, जाजमऊ गांव के लोग और राहगीर राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर संडीला कोतवाली और चौकी पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में लोडर चालक रूपचंद की पत्नी सीमा और श्रीमती पत्नी सुंदर की मौके पर मौत हो गई जबकि 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हालत गंभीर देख गीता पुत्री कुशहर, सरोजनी पुत्र कुशहर, केतकी पुत्री किशोर, रजनी पुत्र सुंदर, काजल पुत्री रूपचंद्र, शालू पुत्री रूपचंद्र, पप्पू पुत्र उदयराज, शिवरानी पत्नी

उमाशंकर, सीमा पुत्री राजू, नीरज कुमार पुत्र रामशंकर, सजीवन पुत्र सूर्यकुमार, आशा पुत्र बाबूलाल, निर्मला पत्नी मेवालाल, रामदेवी पत्नी मेवा, रामदेवी पत्नी रामसनेही, रामेश्वर और कलऊ की पत्नी को एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। छह श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए। उन्हें मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed