{"_id":"69b9bff5a5d1afc4a005de81","slug":"hardoi-late-night-leakage-in-png-line-causes-panic-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: देर रात पीएनजी लाइन में धमाका और लीकेज से मची अफरा-तफरी, स्थिति नियंत्रण में, पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: देर रात पीएनजी लाइन में धमाका और लीकेज से मची अफरा-तफरी, स्थिति नियंत्रण में, पड़ताल जारी
Wed, 18 Mar 2026 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:26 AM IST
सार
हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका।
विज्ञापन
गैस लीक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बावन मार्ग पर मंगलवार देर रात एचपीसीएल की अंडरग्राउंड पाइपलाइन से धमाके के साथ पीएनजी गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पानी के फव्वारे की तरह गैस का गुबार उठते देख इलाकाई लोगों के हाथ-पांव फूल गए। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही दमकल की दो बड़ी गाड़ियां और एचपीसीएल की टीम के साथ जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी एके मीणा भी मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव की वजह से इलाके की बिजली काटकर दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Hardoi, Uttar Pradesh | District Magistrate Anunay Jha says, "At 9:20 PM, we received information that there was a gas leak in the HPCL gas pipeline, which had been officially commissioned today from Savayajpur towards Sandila. Fire tenders, police, and administration… https://t.co/vMFlFTX5cU pic.twitter.com/PKpbYoVGyf
— ANI (@ANI) March 17, 2026
विज्ञापन
एचपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में सवायजपुर से बावन और हरदोई होते हुए बम्हनाखेड़ा मुख्य यूनिट तक गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसी लाइन की टेस्टिंग के लिए दोपहर तीन बजे पीएनजी गैस की सप्लाई चालू की गई। शाम तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन रात 9:30 के आसपास बावन-हरदोई मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक के चैंबर से धमाके के साथ गैस का रिसाव हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि गैस 35 बार के प्रेशर से छोड़ी गई थी। हादसा कैसे और क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल पेट्रोल पंप के दोनों ओर के दूसरे चैंबरों की सप्लाई बंद करा दी गई है। वहीं, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया जा सका। लीकेज की जांच एचपीसीएल के अलावा प्रशासन की टीम भी कराएगी। फिलहाल किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ और हालात देर रात 11:30 बजे तक सामान्य हो गए थे।