{"_id":"63961234916fc43eaf1862c9","slug":"hardoi-last-chance-to-become-a-voter-apply-hardoi-news-knp732835012","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः मतदाता बनने के लिए मिला अंतिम मौका, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः मतदाता बनने के लिए मिला अंतिम मौका, करें आवेदन
विज्ञापन
हरदोई। निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच नगर पालिका व नगर पंचायतों में रहने वाले लोगों को मतदाता बनने का अंतिम मौका दिया गया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले तक मतदाता बनाने, नाम विलोपित करने व संशोधन के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।
नामांकन की अंतिम तारीख तक यह कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची को फिर से अपडेट किया जाएगा। अभी 13 निकायों में 4.22 लाख से अधिक मतदाता दर्ज हैं।
जिले की सात नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसके लिए 31 सितंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। एक से आठ नवंबर तक मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे।
10 हजार से अधिक आपत्तियां आने के बाद कमियों को दुरुस्त करके 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद मतदाता बनने व नाम हटाने की प्रक्रिया बंद हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी निकायों में कई लोगों ने मतदाता सूची में नाम न होने व बाहरी व मृतकों के नाम दर्ज होने की शिकायतें की थी। चुनाव आयोग ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया और नया आदेश जारी किया है।
डीएम एमपी सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिसूचना जारी होने से पहले जो दावे व आपत्तियां आएं उनकी जांच, नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन की प्रक्रिया संपादित कराई जाए।
यह कार्रवाई नामांकन के अंतिम दिन तक पूरी की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी (निकाय) देवेंद्र कुमार ने बताया कि अधिसूचना जारी होने से पहले तक नाम बढ़ाने, विलोपित करने व संशोधन के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह आवेदन ऑफलाइन लिए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रह जाए।