फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Innocent killed, mother and three sisters injured in car collision

हरदोईः कार की टक्कर से मासूम की मौत, मां और तीन बहनें घायल

Wed, 10 Aug 2022 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Innocent killed, mother and three sisters injured in car collision
कछौना। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर तिराहे के पास दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे परिवार को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम समेत उसकी मां और तीन बहनें घायल हो गईं।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव उसरहा निवासी अनंतराम दिल्ली में मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले गांव आया था। मंगलवार की शाम वह पत्नी नीलम (30), बेटी काजल (9), आयुषी (7), खुशी (5) और शशी (2) को लेकर वापस दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हरदासपुर तिराहे के पास बस का इंतजार करने के लिए उसने पत्नी व बच्चों को सड़क के किनारे बैठा दिया। इसके बाद वह कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया।
इसी दौरान हरदोई की तरफ से आई बेकाबू कार ने उसकी पत्नी व बेटियों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को संडीला सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने खुशी की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार शाम परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव घर लेकर चले गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed