फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Indecency from police and revenue team, report

हरदोईः जांच करने गई पुलिस व राजस्व टीम से अभद्रता, रिपोर्ट

Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Indecency from police and revenue team, report
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस व राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई। इस कारण टीम बिना जांच के वापस लौट आई। मामले में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई भूमि संबंधी शिकायत की जांच करने के लिए सोमवार को पुलिस व राजस्व टीम गांव पहुंची थी। जहां महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस कारण टीम बिना जांच किए बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

लेखपाल जोधन लाल ने बताया कि समाधान दिवस में अब्दुल्ला नगर निवासी रामफेरे ने मेड़ तोड़कर भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम के आदेश पर सोमवार सुबह वह पुलिस टीम के साथ जांच करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग महिलाओं के साथ मौके पर आ गए। मेड़ बंधवा रही टीम के साथ महिलाओं ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। इस दौरान पास में स्थित एक किसान के खेत में रखी झोपड़ी में आग लगा दी।

लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना, डंबर, सागर, रामकरन, सोहागा समेत सात अज्ञात महिलाओं के खिलाफ टीम के साथ अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed