फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Excise caught 39 quarters of fake liquor and 483 lids in Hardoi

नकली शराब का कारोबार: 39 क्वार्टर शराब और 483 ढक्कन पकड़े, आबकारी टीम ने चेकिंग कर पकड़ी कार

Fri, 30 Sep 2022 04:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 04:02 PM IST
सार

टड़ियावां थाना क्षेत्र में आबकारी और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार पकड़ी, जिससे 39 क्वार्टर नकली शराब और 483 ढक्कन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन
Excise caught 39 quarters of fake liquor and 483 lids in Hardoi
नकली शराब (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र बुधवार देर रात परसपुर नहर पुल के पास आबकारी टीम ने एक कार पकड़ी। इसमें 39 क्वार्टर शराब और 483 शराब के ढक्कन मिले। पुलिस ने कार में बैठी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।

विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात वह परसपुर नहर पुल के पास टीम के साथ मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अहिरोरी की तरफ से आ रही सफेद रंग की कार में शराब है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना घेराबंदी करके कार को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर चालक कार रोक कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। तलाशी के दौरान कार के अंदर एक महिला बैठी मिली। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम अहिरोरी निवासी सुनीता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि कार चालक उसका बेटा अनुज था। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 39 क्वार्टर शराब और 483 क्वार्टर के ढक्कन मिले। इसके साथ ही दो लीटर कच्ची शराब, 500 ग्राम यूरिया भी मिली। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed