फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Harpalpur in Kabaddi and Khadipur team won in Volleyball

हरदोईः कबड्डी में हरपालपुर व वॉलीबॉल में खद्दीपुर की टीम ने बाजी मारी

Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Harpalpur in Kabaddi and Khadipur team won in Volleyball
फोटो-30- प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते प्रतिभागी - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से सतौथा गांव के अटल बिहारी बाजपेयी खेल स्टेडियम में मंगलवार को खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें कबड्डी में हरपालपुर की टीम ने सतौथा को हराया। जबकि वॉलीबॉल में खद्दीपुर चैन सिंह गांव की टीम ने सतौथा को हराया।
विज्ञापन

यहां बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुरजूपुर के अजय शर्मा प्रथम और सूरापुर के शुभम यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सूरापुर के श्यामसुंदर ने पहला व इसी गांव के ओम करन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में तिथिगांव के अवनीश कुमार ने प्रथम व सिरसा के रमाकांत ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालिका में राधा देवी सिरसा ने प्रथम व सतौथा की नैना देवी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में खद्दीपुर के अमन दीक्षित ने प्रथम व सतौथा के शोभित पाठक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में अजय शर्मा सूरापुर ने प्रथम व खद्दीपुर के अमन दीक्षित द्वितीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग लंबी कूद में सिरसा की राधा देवी ने प्रथम, सतौथा की खुशबू देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र का वितरण भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, बीओ पीआरडी दीपक सिंह ने किया। यहां ग्राम प्रधान अंजना त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, रफीक अहमद रहे।

फोटो-31- प्रमाण पत्र के साथ विजेता खिलाड़ी

फोटो-31- प्रमाण पत्र के साथ विजेता खिलाड़ी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed