{"_id":"60edd1418ebc3ebf4950e00b","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp640016560","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ को जर्जर मिली चहार दीवारी, अनुपस्थित मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ को जर्जर मिली चहार दीवारी, अनुपस्थित मिले शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां क्षेत्र में बीईओ के निरीक्षण में कहीं स्कूल की चहारदीवारी गिरी मिली तो कहीं जर्जर। यही नहीं कहीं सबमर्सिबल खराब तो कहीं बिजली कनेक्शन नहीं मिले। यही नहीं एक शिक्षक समेत तीन-तीन अनुदेशक व शिक्षामित्र भी गैरहाजिर थे। बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षक व शिक्षामित्रों के मानदेय काटने की संस्तुति कर दी है।
बीईओ डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने सबसे पहले संविलियन जूनियर हाईस्कूल सिकारोहरी का निरीक्षण किया। वहां कायाकल्प के तहत कहीं भी शौचालय नहीं पाया गया। कमरों के खिड़की एवं दरवाजों के पल्ले जर्जर एवं दीवार का प्लास्टर बेहद खराब मिला। हैंडपंप की चेन टूटी थी। विद्युत कनेक्शन कट जाने के कारण सबमर्सिबल भी संचालित नहीं पाया गया।
विद्यालय में शिक्षामित्र नीलम सिंह, कुसुमलता वर्मा व अनुदेशक कौशल किशोर बिना सूचना के नदारद थे। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुरवा में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत शौचालय का काम नहीं मिला। चहारदीवारी पूर्णतया ध्वस्त पाई गई। जलभराव की भी समस्या देखी गई। यहां के निरीक्षण में सहायक अध्यापक अवंतिका श्रीवास्तव एवं शिक्षामित्र विनीत प्रताप सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। संविलियन विद्यालय कालाआम के जूनियर वर्ग में भी कायाकल्प के तहत शौचालय नहीं पाया गया। उच्चतर प्राथमिक विद्यालय साखिन में भी शौचालय का कोई कार्य होते नहीं पाया गया। सबमर्सिबल जल जाने के कारण पानी की समस्या है। विद्यालय में बिना सूचना के दो अनुदेशक प्रीती देवी व जावित्री देवी बिना सूचना के अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय साखिन में शिक्षामित्र आरती सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने बताया कि संपूर्ण आख्या बीएसए को भेज दी गई है। अनुपस्थित शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों के मानदेय कटौती की संस्तुति की गई है।