फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Girlfriend's father shot and killed lover, four arrested

हरदोईः प्रेमिका के पिता ने गोली मारकर की थी प्रेमी की हत्या, चार गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 04:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Girlfriend's father shot and killed lover, four arrested
फोटो-14- पुलिस की गिरफ्तारमें हत्यारोपी - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के खंदेरिया गांव में शनिवार को प्रेमिका की पिता ने प्रेमी की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ गांव निवासी दीपक का खंदेरिया गांव निवासी पूजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक जुलाई को दोनो एक साथ रहने की ठानकर घर से चले गए थे।
विज्ञापन

परिजनों के हस्तक्षेप के बाद 13 जुलाई को दोनों वापस आ गए थे। शादी न करने की बात का समझौता कर परिजन युवती को घर लेकर चले गए थे। शनिवार को दीपक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर युवती के परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए पास में तमंचा व एक कारतूस जेब में डालकर फरार हो गए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर प्रेमिका पूजा, उसकी मां छोटी, पिता फूलचंद्र, चाचा छविराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को भदार तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रेमिका के पिता ने युवक की गोली मारकर हत्या करने का जुर्म कबूल किया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed