फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, First the young man was tied up and beaten, then filed a report

हरदोईः पहले युवक को बांधकर पीटा फिर दर्ज करा दी रिपोर्ट

Tue, 27 Sep 2022 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, First the young man was tied up and beaten, then filed a report
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में 22 सितंबर की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने खंभे से बांधकर पीटा। घटना के पांचवें दिन प्रेमिका की मां ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महसोना गांव निवासी प्रह्लाद मौर्या ने बताया कि वह 22 सितंबर की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद खंभे में रस्सी से बांधकर उसे पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने उसकी तहरीर पर युवती के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, युवती की मां ने सीओ महावीर सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि प्रह्लाद छत पर चढ़कर उसके घर के अंदर घुस आया था। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी।

सीओ के आदेश पर सोमवार की शाम पुलिस ने प्रह्लाद के खिलाफ छेड़छाड़, अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed