फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Father-son dead body found in sugarcane field, police claim both died due to current

हरदोई: खेत में पड़े मिले पिता-पुत्र के शव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, अब तक सामने आई ये बात

Sun, 18 Jul 2021 10:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

फार्म हाउस से घटनास्थल तक शव खींचकर ले जाने के निशान भी मिले हैं। घटना का पता चलते ही पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Hardoi: Father-son dead body found in sugarcane field, police claim both died due to current
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भाहपुर सपहा में रविवार सुबह पिता-पुत्र के शव गन्ने के खेत में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में करंट लगने से दोनों की मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर पिडरिया के मजरा भाहपुर निवासी सुल्तान उर्फ सुल्लू (43) शनिवार सुबह पुत्र गोविंद (7) के साथ घर से निकले थे।
विज्ञापन


दोपहर तक वापस घर न पहुंचने पर इनकी तलाश शुरू की गई। रविवार की सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाहपुर सपहा में एक गन्ने के खेत में सुल्तान और उसके पुत्र गोविंद का शव पड़ा मिला। जिस स्थान पर शव पड़े मिले, उसके निकट ही एक बड़ा फार्म हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म हाउस से घटनास्थल तक शव खींचकर ले जाने के निशान भी मिले हैं। घटना का पता चलते ही पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पास ही स्थित फार्म हाउस के मालिक और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि करंट लगने से दोनों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

पुत्र के स्वस्थ होने की थी कामना, मिल गई मौत
मृतक के परिजन और धर्मपुर पिडरिया के ग्राम प्रधान अशोक सिंह के मुताबिक  सुल्तान का छोटा पुत्र गोविंद पिछले कुछ समय से बीमार था। लगभग 12 दिन पहले घर आए एक व्यक्ति  ने सलाह दी थी अगर बच्चे को सूर्योदय से पहले गन्ने के खेत में नहलाया जाए, तो यह स्वस्थ हो सकता है। इसी के कारण शनिवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे ही पिता पुत्र घर से निकल गए थे।

तो फार्म हाउस के तारों की चपेट में आकर गई पिता-पुत्र की जान
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक हरियाणा निवासी पिता-पुत्र का फार्म हाउस भाहपुर में है। लगभग दो सौ बीघे के फार्म हाउस में सुरक्षा के लिए चारों तरफ तार लगे हुए हैं। इन तारों में बिजली का करंट भी दौड़ता रहता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि इन तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि फार्म हाउस के निकट मौत होने के बाद पिता-पुत्र के शव खींचकर पड़ोस के खेत में डाल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed