{"_id":"636a4629aa183231972b9cc0","slug":"hardoi-farmer-was-attacked-by-bees-death-hardoi-news-knp7271465158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः किसान पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः किसान पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली के घोसार गांव में खेत जा रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। उसके चीख-पुकार मचाने पर पहुंचे ग्रामीण मधुमक्खियों से उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। काफी देर बाद मधुमक्खियों के जाने पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घोसार गांव निवासी श्रीकृष्ण (50) खेती करता था। उसके खेत में आलू की फसल की गड़ाई हो रही थी। मंगलवार सुबह वह खेत पर था। वह एक खेत से दूसरे खेत की ओर शौच के लिए जा रहा था। इस दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियां उसके पूरे शरीर में चिपट गईं। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत पर मौजूद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियों के आगे सभी बेबस हो गए। वह बेहोश होकर काफी देर खेत में पड़ा रहा।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के जाने पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था और अपने बड़े भाई गोकरन के साथ रहता था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।