{"_id":"63664a4837fb882e4859583c","slug":"hardoi-farmer-s-body-found-under-overturned-tractor-in-pond-hardoi-news-knp7266196118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः तालाब में पलटे ट्रैक्टर के नीचे मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः तालाब में पलटे ट्रैक्टर के नीचे मिला किसान का शव
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव पुरवामान गांव में शुक्रवार रात खेत जोतने गए किसान का शव शनिवार सुबह खेत के पास स्थित तालाब में पलटे पड़े ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक के भाई ने भूमि विवाद में दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
पुरवामान गांव निवासी कृष्णपाल (52) खेती करता था। शुक्रवार देर रात वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गया था। इसके बाद रात में घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका ट्रैक्टर गांव से 200 मीटर दूरी वसंतापुर-सरवा मार्ग किनारे स्थिति तालाब पलटा पड़ा मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तालाब में अंदर घुसकर देखा तो कृष्णपाल का शव ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ट्रैक्टर को सीधा करके शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक के भाई इंद्रपाल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका भूमि विवाद चल रहा है। उसने गांव के एक व्यक्ति व संडीला के कल्ली खेड़ा निवासी एक व्यक्ति पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
मृतक के परिवार में पत्नी कलावती के अलावा तीन बेटे, एक बेटी है। सीओ अंकित मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ वहीद अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।