फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer's body found hanging in the verandah

हरदोईः बरामदे में फंदे पर लटका मिला किसान का शव

Mon, 12 Sep 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer's body found hanging in the verandah
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ज्योति पुरवा के मजरा ककरा गांव में सोमवार सुबह किसान का शव बरामदे में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। परिजन उसके मानसिक बीमार होने की बात कह रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ज्योतिपुरवा के मजरा ककरा गांव निवासी निसार (57) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक देर रात खाना खाकर बरामदे में चारपाई पर सो गया था। सुबह बरामदे की छत में लगे कड़े में अंगोछे के फंदे से शव लटका मिला।
विज्ञापन

जब उसकी पत्नी जाहिरा उठी, तो शव लटक रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आ गए। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी इलाज कराने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। बीमारी से परेशान होकर पति ने जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर किसान के आत्महत्या करने की बात परिजन कह रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed