फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Eligible beneficiaries not found for houses, DM angry

हरदोईः आवासों के लिए नहीं मिले पात्र लाभार्थी, डीएम नाराज

Mon, 07 Nov 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Eligible beneficiaries not found for houses, DM angry
फोटो-26- विकास भवन में बैठक लेते डीएम - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका सांडी में निर्मित 300 कांशीराम आवासों का आवंटन नहीं हो सका है। कारण आवासों के लिए पात्र लाभार्थियों का नहीं मिलना बताया गया। इस पर डीएम एमपी सिंह ने नाराजगी जताई। कहा कि संयुक्त टीम बनाकर आवास विहीन गरीबों का सर्वे कराकर पात्रों का चयन किया जाए।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 37 बिंदुओं की समीक्षा की। यहां सांडी में कांशीराम आवासों का आवंटन नहीं होने पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी तथा डूडा अधिकारी को निर्देश दिए कि वार्ड के सफाई नायकों आदि की संयुक्त टीम के माध्यम से आवास विहीन और गरीब लोगों को सर्वे कराएं।
विज्ञापन

जांच कराकर पात्रों का चयन कर आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के सभी खंडों की स्वीकृत सड़कों को 15 नवंबर तक प्रत्येक दशा में गड्ढा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए। विभागों से कहा कि बकाया विद्युत बिलों का मिलान कर उनका भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान कार्ड, उपचार सहायता, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना आदि की धीमी प्रगति पर सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी से तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएचसी, पीएचसी, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, सेतु आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराते हुए संबंधित विभाग को हैंड ओवर कराएं। बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना सहित सभी विभागों के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed