फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Electricity landed in motor, woman dies

हरदोईः मोटर में उतरा करंट, महिला की मौत

Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Electricity landed in motor, woman dies
फोटो-07- फाइल फोटो मृतका सीमा मिश्रा - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। पानी भरने के लिए मोटर चालू करते समय एक महिला को करंट लग गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सीमा मिश्रा (45) के घर में पानी की मोटर लगी है। मंगलवार सुबह सीमा पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थी। इस दौरान मोटर में करंट आ गया। वह करंट की चपेट में आ गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे मोटर से अलग किया। इसके बाद उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।

डॉक्टर ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed