{"_id":"634ed4958606053db2782e66","slug":"hardoi-due-to-the-collision-of-the-dumper-the-bike-fell-in-khanti-the-death-of-the-instructor-hardoi-news-knp723962024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: डंपर की टक्कर से बाइक खंती में गिरी, अनुदेशक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: डंपर की टक्कर से बाइक खंती में गिरी, अनुदेशक की मौत
Tue, 18 Oct 2022 10:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
आशुतोष की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में औरेनी-बंडारी मार्ग पर मंगलवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार अनुदेशक खंती में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिलग्राम कस्बे के कानपुर रोड निवासी आशुतोष अग्निहोत्री (38) अनुदेशक थे। वह सांडी ब्लॉक के कुचिला बिजना प्राथमिक स्कूल में तैनात थे। मंगलवार दोपहर ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में औरेनी-बंडारी मार्ग पर सेवा राम पुरवा के पास निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी डालने आए डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वह बाइक समेत खंती में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट नहीं लगाए थे। गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन