फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Dowry murder report on six including husband, action taken on brother's Tahrir

हरदोईः पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, भाई की तहरीर पर हुई कार्रवाई

Wed, 10 Aug 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Dowry murder report on six including husband, action taken on brother's Tahrir
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव सदरपुर में छह अगस्त को संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ निवासी सलोने ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन पूजा (22) की शादी 21 जून 2021 को बिलग्राम के सदरपुर गांव निवासी अनुभव उर्फ अंबुज के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ससुराली बाइक और सोने की चेन मांग कर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। 29 जुलाई को पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने फोन करके बहन के बीमार होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बहन की ससुराल पहुंचा, तो पता चला कि बहन जिला अस्पताल में भर्ती थी। जहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उसने छह अगस्त को दम तोड़ दिया।
बताया कि बहन के शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे पीटा। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई थी।

पुलिस ने मृतका के पति अनुभव के अलावा देवर अंकुर, आलोक, गोरेलाल, ससुर राजन, सास रामकांती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed