{"_id":"6314961247ba971a672e3aa8","slug":"hardoi-death-of-old-lady-niece-accused-of-murder-hardoi-news-knp716273822","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime News: वृद्धा की मौत, भतीजी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime News: वृद्धा की मौत, भतीजी पर हत्या का आरोप
Sun, 04 Sep 2022 05:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
हरदोई जिले में सांडी कस्बे के मोहल्ला सरायं मुल्लागंज में एक वृद्धा की रविवार सुबह मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान भतीजे ने अपनी बहन पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कस्बे के सरायं मुल्लागंज निवासी मुन्नी देवी (92) कैंसर पीड़ित थी। परिजन लखनऊ में उनका उपचार करा रहे थे। शनिवार को परिजन उन्हें लेकर घर आ गए। रविवार सुबह उसने घर में दम तोड़ दिया। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान हरपालपुर के ककरा गांव निवासी मृतका के भतीजे राजू ने अपनी बहन पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
इधर राजू की बहन माधुरी ने बताया कि ताई के कोई संतान नहीं है। उसके ताऊ लक्ष्मीनारायण की मौत हो चुकी है। बचपन से वह ताई के पास रह रही थी। ताई ने अपनी संपत्ति की वसीयत उसके नाम कर दी थी। कैंसर से ताई की मौत हुई है। भाई ने हत्या का गलत आरोप लगाया है। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन