{"_id":"62f3911bee12293c1a05741e","slug":"hardoi-dead-body-of-youth-found-hanging-was-addicted-to-alcohol-hardoi-news-knp712135726","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः युवक का फंदे पर लटका मिला शव, शराब का था लती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः युवक का फंदे पर लटका मिला शव, शराब का था लती
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव बरवन में एक युवक का शव आम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। घटना के बाबत परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं गांव में उसके शराब के नशे में फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बरवन निवासी श्याम सिंह उर्फ श्यामू (42) परिवहन निगम की बस पर संविदा चालक था। कुछ माह पहले उसकी संविदा समाप्त हो गई थी। इसके बाद से वह निजी बस चलाता था।
मंगलवार देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का लती था। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में श्यामू ने फंदा लगाकर जान दी है। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।