फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Dead body of a woman found hanging in the room

हरदोईः कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Wed, 16 Nov 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Dead body of a woman found hanging in the room
बघौली। थाना क्षेत्र के अरमी गांव में बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में मायके व ससुराली कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरखेरा गांव निवासी लक्ष्मी (23) की शादी दो वर्ष पूर्व अरमी गांव निवासी मंटू के साथ हुई थी। बुधवार सुबह लक्ष्मी का शव ससुराल में कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय ससुराली खेत पर गए थे। दोपहर बाद घर आए पति को एक वर्ष का बेटा बिलखता मिला।
विज्ञापन

बेटे को रोता देख उसने पत्नी लक्ष्मी को आवाज लगाई। जवाब न देने पर वह कमरे के अंदर पहुंचा, तो शव फंदे पर लटका देखा। पति के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed