फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Daughter dies, father-brother injured due to kutcha wall collapse

हरदोईः कच्ची दीवार ढहने से बेटी की मौत, पिता-भाई घायल

Tue, 02 Aug 2022 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Daughter dies, father-brother injured due to kutcha wall collapse
फोटो-07- मृतका राजबेटी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पाली। क्षेत्र के कहारकोला गांव में सोमवार दिन में बारिश होने के बाद देर रात कच्ची कोठरी की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबने से बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता-भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कहारकोला गांव निवासी ऋषिपाल (45) मजदूरी करता था। आठ वर्ष पहले उसे आवास मिला था। जिसमें दो कमरे बन गए थे, मकान के आगे का हिस्सा अभी कच्चा ही था।
सोमवार की रात वह बेटी राजबेटी (7) और बेटे साजन (5) के साथ इसी कच्ची कोठरी में सो रहा था। देर रात अचानक कोठरी की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में तीनों दब गए।
विज्ञापन

उनकी चीख-पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों व परिजनों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। तब तक राजबेटी की मौत हो चुकी थी। ऋषिपाल व साजन गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दिन में हुई बारिश से दीवार नम हो गई थी।
ऐसे में वह भरभरा कर गिर गई। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि हादसे की सूचना राजस्व विभाग को दी है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-08- ढही पड़ी कच्ची कोठरी

फोटो-08- ढही पड़ी कच्ची कोठरी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed