फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, CJM summoned the inspector for making indecent remarks on religion

हरदोईः धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने पर सीजेएम ने दारोगा को किया तलब

Thu, 25 Aug 2022 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, CJM summoned the inspector for making indecent remarks on religion
हरदोई। सीजेएम संजय कुमार गोंड ने धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दारोगा को तलब किया है। इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 सितंबर है।
विज्ञापन

मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर कोट निवासी करुणा शंकर उर्फ भूरा ने न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसमें कहा था कि 20 अक्तूबर 2020 को गांव के ही शिवराज के खिलाफ उसने प्रार्थना पत्र दिया था।
इसमें बताया कि था कि वह पराली जलाकर प्रदूषण फैलाता है। 24 अक्तूबर 2020 को गंज जलालाबाद चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज माबूद रजा ने फोन करके उसे बुलाया तथा उस पर दबाव बनाया कि शिवराज के खिलाफ जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसमें समझौता कर ले।
विज्ञापन

उसने समझौता करने से इन्कार किया, तो दारोगा ने उसे गाली देते हुए धमकी दी कि अगर समझौता नहीं करोगे तो मुकदमा लगाकर जेल भेज देगा। उसनेे कहा कि वह व्रत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दरोगा ने देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। उस पर फर्जी शराब बिक्री का आरोप लगाकर मुकदमा दायर कर दिया। इसकी सुनवाई करते हुए सीजेएम ने दरोगा को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed