फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, City operated dairies found, report on six

हरदोईः शहर के संचालित मिलीं डेयरियां, छह पर रिपोर्ट

Thu, 25 Aug 2022 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, City operated dairies found, report on six
हरदोई। शहर के अंदर संचालित हो रहीं दूध डेरियों को कुछ माह पहले बाहर निकाला गया था। इसके बाद भी संचालक मनमानी करते हुए शहर के मोहल्लों में डेरियां संचालित कर रहे थे। नगर पालिका प्रशासन ने छह डेयरी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी चंद्रकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शहर के मोहल्लों के अंदर अवैध तरीके से दूध की डेरियां संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

कुछ माह पहले अभियान चलाकर इन डेयरियों को शहर की सीमा से बाहर किया था। मोहल्ला सैयापुरवा के बाशिंदों ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी।
इसके बाद पता चला कि संचालक फिर शहर के अंदर डेरियां चला रहे हैं। बाशिंदों ने मोहल्ले में गंदगी होने से बीमारियां फैलने की संभावना और शहर की सड़कों से मवेशियों के झुंड निकालने से हादसे की आशंका व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने सैयापुरवा निवासी डेरी संचालक हफीज, सोनू, जाकिर, मोनू, नईम, अबरार के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इसके साथ ही डेयरियों को जल्द शहर की सीमा से बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed