फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Cash and jewelery kept for daughter's wedding stolen

हरदोईः बेटी की शादी के लिए रखी नकदी-जेवर चोरी

Mon, 07 Nov 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Cash and jewelery kept for daughter's wedding stolen
फोटो-24- घर की दीवार में लगी नकब - फोटो : HARDOI
पाली। क्षेत्र के कन्हारी गांव में बेटी की शादी के लिए रखी नकदी-जेवर रविवार रात चोरों ने नकब लगाकर पार कर दिए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कन्हारी गांव निवासी मनीराम खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी तय कर दी है। दो दिसंबर को बरात आनी हैं। बेटी के हाथ पीले करने की वह तैयारियां कर रहा था। उसने खेत बेचकर बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये नकद, चांदी के कुछ जेवर जमा किए थे। रविवार रात वह परिवार समेत एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

देर रात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। कमरे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर पहुंचे। इसके बाद संदूक में रखी नकदी और चांदी के जेवर उठा ले गए।
सोमवार सुबह जागने पर कमरे के अंदर सामान बिखरा और नकब लगी दिखी। उसके शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर आ गए। प्रभारी एसओ संजय राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed