फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: BJP MLA burnt Akhilesh Yadav's effigy for telling Jinnah's contribution in independence

हरदोई: आजादी में जिन्ना का योगदान बताने पर भाजपा विधायक ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका

Mon, 01 Nov 2021 04:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Nov 2021 04:40 PM IST
सार

हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव ने भारत की आजादी में जिन्ना का योगदान बताया तो भाजपाई भड़क गए। भाजपा विधायक आशीष कुमार सिंह आशू ने कहा कि सपा मुखिया को देश जोड़ने और तोड़ने वालों के बीच अंतर पता होना चाहिए।

विज्ञापन
Hardoi: BJP MLA burnt Akhilesh Yadav's effigy for telling Jinnah's contribution in independence
अखिलेश यादव का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश को आजाद कराने में सरदार पटेल के साथ जिन्ना के संघर्ष का बखान करने सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुरे फंस गए हैं। हरदाेई में दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आशीष कुमार सिंह आशू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मल्लावां में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरदार पटेल के साथ जिन्ना का नाम जोड़कर अखिलेश यादव ने न सिर्फ सरदार पटेल का बल्कि पूरे पटेल समाज का अपमान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका हो, उसे देश तोडने वाले और देश जोडने वाले का अंतर भी पता रखना चाहिए। ध्यान रहे कि मल्लावां बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र के माधौगंज कस्बे में पटेल जयंती समारोह में रविवार को अखिलेश यादव ने कहा था कि आजादी के लिए सरदार पटेल, महात्मा गांधी, नेहरू और जिन्ना ने संघर्ष किया था। चारों को एक ही विचार धारा का बताकर एक साथ बैरिस्टर की पढ़ाई किए जाने की बात भी अखिलेश ने कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed