{"_id":"6315e84960071015d66999b6","slug":"hardoi-bike-riding-farmer-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-hardoi-news-knp716439340","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-17- मृतक रामसरन की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर गांव के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने हालात नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
कोड़रा सरैंया निवासी रामसरन (65) खेती करता था। शनिवार की वह बेहटा गोकुल गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। रविवार शाम वह बाइक से वापस घर आ रहा था।
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने पास में मिले मोबाइल से घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर आ गए और घायल को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल आए।
यहां पर डॉक्टरों ने हालात गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
रात में ही परिजन शव लेकर जिला अस्पताल आए। मृतक के परिवार में पांच बेटे और दो बेटियां हैं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। अस्पताल प्रशासन ने शव को शवगृह में रखवा कर सूचना कोतवाली भेज दी। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।