फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Attack on teenager, mother and brother with sharp weapons

हरदोईः किशोरी, मां व भाई पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Attack on teenager, mother and brother with sharp weapons
Hardoi, Attack on teenager, mother and brother with sharp weapons - फोटो : HARDOI
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में तिजिया पूजन (तीज) के लिए घर से निकली किशोरी पर टिप्पणी करने का भाई ने विरोध किया। इस पर एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी के घर में घुस कर परिवार पर धारदार हथियार (तबल) से हमला दिया। उसने किशोरी, उसके भाई और मां को लहूलुहान कर दिया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सआदत नगर निवासी विश्व मोहन अवस्थी रविवार दोपहर में अपनी बहन के घर ग्राम देहलिया गए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे थे। दोपहर में उनकी बेटी शिवानी तिजिया पूजने (तीज) के लिए घर से निकली।
विज्ञापन

तो पड़ोस में रहने वाले मुनीश उर्फ टप्पू ने उसे देख कर टिप्पणी करने लगा। शिवानी के अनुसार उसने जब मन किया तो टप्पू ने हाथ में धारदार हथियार (तबल) लेकर उसे दौड़ा लिया। इस पर वह घर के अंदर आ गई, पीछे से टप्पू घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ अन्य युवक भी थे। टप्पू ने उसे पकड़ कर तबल से वार करना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गई। इसबीच उसका छोटा भाई दिव्यांश (10) उसे बचाने लगा, तो टप्पू ने उसके पेट में तबल मार दिया। दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास करने पर मां निशि पर भी आरोपी युवक ने ताबड़तोड़ वार कर दिए।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पड़ोसियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल में दिव्यांश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed