फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,hardoi news

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले उपनिरीक्षक की मौत

Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,hardoi news
अनिल शुक्ला की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
सांडी (हरदोई)। सांडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक की सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले मंगलवार की रात मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर तैसा निवासी अनिल कुमार शुक्ला (60) लगभग दो वर्ष से सांडी थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे थाने में स्थित कार्यालय से कार्य खत्म कर परिसर में ही बने आवासीय भवन स्थित क्वाटर पर जा रहे थे। अचानक सीढ़ियों से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। परिजन शव को पैतृक गांव ले गए हैं।
विज्ञापन

थाने में था विदाई समारोह, पुलिस लाइन से निकली अर्थी
अनिल कुमार शुक्ला लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। धार्मिक प्रवृत्ति की वजह से उनका उपनाम ही राधे-राधे पड़ गया था। अधिकांश लोग उन्हें राधे-राधे ही कहते थे। बुधवार को उनका सेवाकाल पूरा हो रहा था। इस उपलक्ष्य में सांडी थाना परिसर में विदाई समारोह भी रखा गया था, लेकिन थाने में विदाई समारोह की जगह पुलिस लाइन से उनकी अर्थी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed